फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रामनगर के सभी सफारी जोन की बुकिंग फुल

Sun, 26 Oct 2025 02:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर में शुक्रवार देर रात बड़ी संख्या में दिल्ली, यूपी समेत विभिन्न राज्यों से पर्यटक भ्रमण के लिए पहुंचे हैं। इसके चलते शनिवार व रविवार को कॉर्बेट पार्क, तराई व रामनगर वन प्रभाग के सभी जोन में जिप्सी की बुकिंग फुल हो गई। कॉर्बेट पार्क के बिजरानी, गर्जिया, झिरना व ढेला जोन की सभी बुकिंग सोमवार सुबह की सफारी तक बुक हो गई है। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फाटो, हाथीडंगर व रामनगर वन प्रभाग के सीतावनी व भंडारपानी की बुकिंग भी पर्यटकों से पैक है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिमान सिंह ने बताया कि सफारी जोन की बुकिंग फुल होने के साथ ही होटल में भी पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। इससे होटल व्यवसायियों में भी खुशी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें