हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित टांडा जंगल में मंगलवार की सुबह हाईवे से 20 मीटर दूर पर एक प्रॉपर्टी डीलर कौशल सती का शव बरामद हुआ। घटनास्थल पर उसकी स्कूटी भी मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। मामले की गहन जांच चल रही है। प्रॉपर्टी डीलर कौशल सती जज फार्म, ब्लॉक-सी के रहने वाले थे।