हल्द्वानी। कैंसर से पीड़ित मेडिकल स्टोर स्वामी ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। वह लंबे समय से घर पर ही थे। पुलिस के अनुसार पीलीकोठी निवासी और जीवन ज्योति नाम से मेडिकल स्टोर चलाने वाले 50 वर्षीय जीवन चंद्र जोशी ने बृहस्पतिवार की रात घर पर पंखे में फंदा लगाकर जान दे दी। सीओ अमित कुमार सैनी ने बताया कि शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। जीवन पत्नी और बेटी को रोता-बिखलता छोड़ गए हैं। संवाद