फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रामकृष्ण धाम आश्रम में बोधन अनुष्ठान संपन्न

Sat, 17 Oct 2026 01:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। श्री रामकृष्ण धाम ट्रस्ट आश्रम में शुक्रवार को मां दुर्गा के आगमन के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ हो गया। स्वामी कृष्णानंद पुरी महाराज की अध्यक्षता और कपिल देव महाराज के दिशा-निर्देशन में आयोजित महोत्सव के पहले दिन वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों से आश्रम परिसर भक्तिमय हो उठा। सुबह घट-कलश स्थापना की गई। शाम को कोलकाता से आए पंडित दिलीप बटवाल ने पवित्र बेल वृक्ष के नीचे मां भगवती का पारंपरिक आवाहन और बोधन अनुष्ठान संपन्न कराया। इस अवसर पर विश्वजीत, संजीव, मनोज, आनंद मिश्रा, मनीष, प्रभास और पंकज दास सहित अन्य भक्त मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें