फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नाव चालकों ने पर्यटकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, वीडियो वायरल

Sat, 04 Apr 2026 02:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। बृहस्पतिवार देर शाम नैनीताल की मॉलरोड पर नाव चालकों और पर्यटकों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद जल्द ही मारपीट में बदल गया।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पर्यटन नगरी की छवि पर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, कहासुनी के बाद नाव चालकों ने पर्यटकों को मॉलरोड पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। पुलिस को सूचना मिलने पर दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है। एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और पूछताछ के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें