भीमताल (नैनीताल)। नगर क्षेत्र के बाईपास, ब्लॉक रोड, मल्लीताल बाजार और गोरखपुर क्षेत्र के दस हजार से अधिक लोग एक पंप हाउस के सहारे हैं। आए दिन पंप हाउस की मोटर खराब होने से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जोशी, भाजपा नेता पुष्कर सिंह मेहरा और प्रदीप पाठक, सौरभ रौतेला ने कहा कि विभागीय अधिकारियों से नए पंप हाउस के साथ बोरिंग और टैंकों के निर्माण कार्य की मांग के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा से ब्लॉक कार्यालय, विकास भवन में नए पंप हाउस और बोरिंग की मांग की है।