ज्योलीकोट। रामलीला मैदान में आयोजित जेपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत शनिवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें ब्लैक पैंथर हल्द्वानी ने ज्योलीकोट को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। मुख्य अतिथि संदीप गोस्वामी, विशिष्ट अतिथि हेम आर्या, डॉ. ललित जोशी ने विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान कर 25 हजार का नकद पुरस्कार दिया। हेमंत को मैन ऑफ द सीरीज, नीरज को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, उम्मेद को फाइनल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया।