रामनगर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट का रामनगर आगमन पर युवाओं और पार्टी पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ता डिग्री कॉलेज से रैली निकालकर कोसी बैराज पहुंचे। नवनियुक्त युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चंदन बिष्ट ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को फिर से सत्ता में लाने की जिम्मेदारी उठाने के लिए युवा तैयार हैं। इस मौके पर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत, नगर मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह खाती, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, मनीष अग्रवाल, दिनेश मेहरा, राजेंद्र सैनी, वीरेंद्र रावत, छात्रसंघ उपाध्यक्ष मनोज पांडे आदि मौजूद रहे।