रामनगर/भीमताल/गरमपानी। लखनपुर स्थित शहीद पार्क में भाजपाइयों ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। शहीद पार्क परिसर में प्रदर्शनी में अटल बिहारी के जीवन को दर्शाया गया। इस दौरान विधायक दीवान सिंह बिष्ट, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीश गौड़, पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल, भागीरथ लाल चौधरी, दिनेश मेहरा, घनश्याम शर्मा आदि रहे। भीमताल में भाजपाइयों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई। विधायक राम सिंह कैड़ा ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश को विकसित बनाने में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अहम रोल है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष कमल जोशी, मनोज भट्ट, भावना मेहरा, पंकज जोशी, पंकज आदि मौजूद रहे। इधर खैरना बाजार में भी पूर्व पीएम अटल को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य यशपाल आर्य, भगवत सिंह, बालम सिंह, रमेश नाथ गोस्वामी आदि मौजूद रहे।