फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ता सरल एप पर कार्यक्रम की जानकारी अपलोड करें : बिष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कहा कि कार्यकर्ता सरल एप में कार्यक्रम की जानकारी अपलोड करें। 30 जून को नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा की वाहन रैली में जिले से पांच हजार कार्यकर्ता वाहन के साथ शामिल होंगे।
विज्ञापन


यह बात जिलाध्यक्ष बिष्ट ने पार्टी कार्यालय में संगठन की संरचना बैठक में कही। रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा कि संगठन को और मजबूत करें। प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी कहा कि महाजनसंपर्क अभियान का एक उद्देश्य यह भी था कि कार्यकर्ता सक्रिय रहें। तीसरा चरण चल रहा है इसमें हमें घर-घर जाकर पार्टी के कार्यों को जनता तक पहुंचना है। 27 जून को डिजिटल रैली होने जा रही है जिसको 3 करोड़ लोग सुनेंगे। संचालन जिला महामंत्री नवीन भट्ट और रंजन बर्गली ने किया। इस दौरान जिला सह प्रभारी विवेक सक्सेना, विधायक बंशीधर भगत, विधायक सरिता आर्या, राम सिंह कैड़ा, मोहन बिष्ट, मेयर जोगेंद्र रौतेला, राकेश नैनवाल, साकेत अग्रवाल आदि मौजूद थे।


भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपलब्धि बताने वाला पत्रक सौंपा
हल्द्वानी। महाजनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक बंशीधर भगत व प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में लोहरियासाल मल्ला में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और मोदी सरकार के नौ साल की उपलब्धियों को बताने वाला पत्रक सौंपा। इस दौरान जिला महामंत्री नवीन भट्ट, मंडल अध्यक्ष धीरज पांडे, प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत, कमलनयन जोशी, गणेश शाह, पार्षद प्रमोद पंत, प्रकाश पटवाल आदि मौजूद थे। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें