रामनगर (नैनीताल)। प्रदेश में होने वाली निकाय चुनाव में भाजपा इस बार एतिहासिक जीत दर्ज करेगी। चुनाव को लेकर भाजपा तैयार है। आरक्षण तय होने के बाद ही प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं की बैठक में कही।
उन्होंने कहा कि नगर पालिका स्थित वार्डों में भी पार्टी सिंबल पर कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ाया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक व्यक्ति का कई स्थान पर मतदाता सूची में नाम दर्ज है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। प्रदेश अध्यक्ष के कहा कि सीमांकन मामले में जिलाधिकारी द्वारा शासन को एक प्रस्ताव भेजा गया है। प्रयास है कि रामनगर नगर पालिका का सीमांकन होने के बाद जो नए क्षेत्र शामिल होंगे, उनका भी चहुंमुखी विकास होगा।