फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सल्ट में होगी भाजपा की रिकॉर्ड जीत : मदन

विज्ञापन
रामनगर के लोनिवि गेस्ट हाउस में पत्रकारों से रूबरू होते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष। - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सल्ट में भाजपा प्रत्याशी की रिकॉर्ड जीत का दावा किया है। शुक्रवार को लोनिवि गेस्ट हाउस में मदन कौशिक ने पत्रकार वार्ता की। कहा कि कांग्रेस के एक बड़े नेता ने सल्ट में कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी नहीं उतारने की बात कही थी। मगर कांग्रेस ने चुनाव मैदान में उतरकर जनता की भावनाओं से खिलवाड़ किया है। अब जनता की स्व. सुरेंद्र जीना को श्रद्धांजलि यही होगी कि वह भाजपा प्रत्याशी महेश जीना को रिकॉर्ड मतों से जिताए। कहा कि 17 अप्रैल के बाद सरकार और संगठन की बैठक के बाद नए सिरे से दायित्व बांटे जाएंगे। पिछले चुनावों में पार्टी से बगावत करने के कारण भाजपा से निष्कासित नेताओं की घर वापसी पर हाईकमान के निर्देश के बाद ही निर्णय लिया जाएगा। यहां भाजपा प्रदेश महामंत्री और पूर्व विधायक कुलदीप कुमार, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र रावत, मीडिया प्रभारी नरेंद्र शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष भगीरथलाल चौधरी, भाजयुमो नगर अध्यक्ष अजयपाल, सहकारी क्रय-विक्रय समिति अध्यक्ष ब्रहमदेव झा, जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र चैहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें