भीमताल में दायित्वधारी सुरेश भट्ट का स्वागत करते भाजपाई। संवाद
भीमताल (नैनीताल)। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष बनने पर सुरेश भट्ट का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने सुरेश भट्ट को उपाध्यक्ष बनाकर धरातल से जुड़े कार्यकर्ताओं का मान बढ़ाया है। भट्ट ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए काम करने को कहा है। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज भट्ट, पूर्व जिला मंत्री दिनेश सांगुड़ी, योगेश तिवारी, कमल जोशी, आशीष पाठक, पारस चंद्रा, धन सिंह राणा, विनीत जोशी, भुवन जोशी, विनोद पंत, रेयान खान आदि मौजूद रहे। संवाद