नैनीताल। भाजपा महिला मोर्चा ने शुक्रवार को ठंडी सड़क स्थित पाषाण देवी मंदिर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ नारी शक्ति वंदन अधिनियम संवाद कार्यक्रम किया गया। इस दौरान महिलाओं को महिला आरक्षण और संबंधित कानूनों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में जन जागरूकता बढ़ाना था। डॉ. प्रगति जैन ने महिलाओं को उनके राजनीतिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष वर्षा आर्य, मंडल महामंत्री मीरा बिष्ट, मंडल उपाध्यक्ष ज्योति ढौंडियाल, रश्मि किरौला, कंचन उप्रेती, सुमन, मारवाड़ी, सौम्या, पुजारी जगदीश भट्ट आदि रहे।