फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: भाजपा महिला मोर्चा शहर अध्यक्ष का पुत्र दुर्घटना में गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। भाजपा महिला मोर्चा की लालकुआं शहर अध्यक्ष, प्रमुख महिला समाज सेविका तारा पांडे के बेटे रोहित पांडे एक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका बरेली के श्रीराम मूर्ति अस्पताल में उपचार चल रहा है। रोहित के जांघ-पांव व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें बताई गई हैं।बताया जाता है कि रोहित पांडे सड़क किनारे मृत पड़ी गाय की अंत्येष्टि करवा रहे थे। वार्ड नंबर चार निवासी कमलेश गिरी के साथ लालकुआं नमक लेने को निकले। लालकुआं कोतवाली के समीप विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार की बाइक ने उनकी बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे रोहित, कमलेश गिरी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें