फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार के नौ वर्ष देश का स्वर्णिम काल: भगत

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि मोदी सरकार के नौ वर्ष देश का स्वर्णिम काल रहा है। कहा कि केंद्र में पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार बनते समय देश में 18 हजार गांव विद्युतविहीन थे। अब इन गांवों में बिजली पहुंच गई है। अब जल जीवन मिशन के तहत हर घर में पानी पहुंचाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


यह बात विधायक भगत ने रामपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि पचास करोड़ लोगों के जन-धन खाते खोले गए। किसान सम्मान निधि से 11 करोड़ से अधिक किसान लाभान्वित हो चुके हैं। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया गया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी केंद्र सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता संशोधन विधयेक-2022 को मंजूरी दी थी। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन का कार्य तेजी से चल रहा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, जिला प्रभारी विवेक सक्सेना, जिला महामंत्री नवीन भट्ट, जिला सह मीडिया प्रभारी विनोद मेहरा, ऊधम सिंह नगर के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश परिहार, नवल जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें