फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सुंदरखाल वनग्राम मुद्दे पर ग्रामीणों से मिले भाजपा नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। सुंदरखाल वन ग्राम के ग्रामीणों के साथ भाजपा नेता मदन जोशी ने मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में बिजली आपूर्ति और तटबंध बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि मानसून सीजन नजदीक है। ऐसे में गांव में बाढ़ का खतरा कई गुना बढ़ गया है। बुधवार को ग्रामीणों ने बताया कि पनौत बरसाती नाले पर पुल निर्माण के लिए प्लांट लगाया गया था जिसे 25 किलोवॉट के ट्रांसफार्मर से संचालित किया जा रहा था। अब पुल निर्माण का कार्य पूरा हो गया है। उन्होंने इस ट्रांसफार्मर से ग्रामीणों को बिजली देने की मांग की। भाजपा नेता मदन जोशी ने बताया कि इस मामले को अधिकारियों और मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया गया है। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें