फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर चलेगा अभियान

Sat, 13 May 2023 02:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके लिए 15 मई से 15 जून तक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


बताया कि मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर भाजपा के सभी सांसद अपने क्षेत्र में प्रवास में रहेंगे। सांसद तीरथ सिंह रावत रामनगर और रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट नैनीताल जिले में प्रवास पर रहेंगे। अभियान के तहत सांसद अपने क्षेत्र के शिक्षक, वकील, चिकित्सक, खिलाड़ी, कलाकार, व्यवसायी, व्यापारियों से संपर्क करेंगे। साथ ही मोदी सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करेंगे। भाजपा संगठन की बैठक कर प्रदेश, जिला और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। इस दौरान जिला महामंत्री रंजन बर्गली, जिला उपाध्यक्ष रुचि गिरी गोस्वामी, विनोद मेहरा, मदन जोशी, वीरेंद्र सिंह रावत, आशीष ठाकुर, अरुण आर्या थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें