हल्द्वानी। बर्थडे पर इंटर की छात्रा ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे एसटीएच में भर्ती कराया। इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मेडिकल चौकी पुलिस के अनुसार राजीवनगर बिंदुखत्ता निवासी पूरन चंद पांडे की पुत्री कोमल का बृहस्पतिवार को जन्मदिन था। परिवार के लोग जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहे थे। इस बीच कोमल ने जहर खा लिया। बेहोश होने पर परिजनों ने उसे एसटीएच में भर्ती कराया। शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया।