पाटी की आपात चिकित्सा सेवा 108 एंबुलेंस में जन्मा नवजात।
- फोटो : CHAMPAWAT
पाटी (चंपावत)। पाटी ब्लाक के दूरस्थ क्षेत्र चौड़ागूंठ की कमला देवी (28) पति शंकरदत्त को रविवार को एकाएक प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों के फोन पर रात में ही 108 एंबुलेंस पाटी से 50 किमी दूर पहुंची। अस्पताल लाते समय देवीधुरा से पांच किमी पीछे प्रसूता की हालत बिगड़ी देख एंबुलेंस को रोका गया। एंबुलेंस के इमरजेंसी मेडिकल तकनीशियन योगेश पंत ओर कमल सिंह ने गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव कराने के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आभाष सिंह ने बताया कि मां व नवजात दोनों की हालत एकदम ठीक है। 108 एंबुलेंस के जिला समन्वयक भास्कर शर्मा ने बताया कि मई 2019 से अब तक 108 एंबुलेंस में चंपावत जिले 30 में प्रसव हो चुके हैं।