नैनीताल। नैनीताल में बिना नंबर प्लेट और फोल्डिंग नंबर प्लेट लगाकर नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले बाइक चालकों पर पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है। शुक्रवार को तल्लीताल डांठ क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को बाइक के पीछे नंबर प्लेट के बिना वाहन चलाते हुए रोका। पूछताछ में चालक की पहचान पंतनगर निवासी प्रियांशु डिमरी के रूप में हुई। जांच में बाइक संख्या यूके-06 बीएल-3065 के पीछे नंबर प्लेट नहीं मिली जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाइक को सीज कर दिया। तल्लीताल के कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था को देखते हुए बिना नंबर प्लेट व फोल्डिंग नंबर प्लेट वाली बाइकों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक तल्लीताल कोतवाली पुलिस 20 ऐसी बाइकें सीज कर चुकी है, जिनमें या तो नंबर प्लेट नहीं थी या फिर फोल्डिंग नंबर प्लेट लगाई गई थी।