फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, भाई घायल

Wed, 02 Jul 2025 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
कालाढूंगी। गैबुआ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा बड़ा भाई बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

एसआई कृष्णगिरी ने बताया कि मंगलवार शाम लगभग 4:30 बजे जसपुर के भगवानपुर निवासी सगे भाई वीरपाल (22) व अंकुश (25) पुत्र राम सिंह, बाइक से हल्द्वानी से रामनगर की ओर जा रहे थे। गैबुआ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक चला रहे वीरपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बड़ा भाई मामूली रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भिजवा दिया। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें