फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सांड़ से टकराए बाइक सवार, एक की मौत और दूसरा गंभीर; हल्द्वानी से अपने घर लौट रहे थे युवक

Wed, 04 Sep 2024 12:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी में युवकों की बाइक सोयबीन फैक्टरी के पास सांड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को एसटीएच ले जाया गया जहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी से घर लौट रहे युवकों की बाइक सोयबीन फैक्टरी के पास सांड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। 108 एंबुलेंस से घायलों को एसटीएच ले जाया गया जहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे का इलाज किया जा रहा है। वहीं घायल सांड़ को गोधाम भेज दिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लवी नेगी (18) पुत्र आनंद नेगी निवासी पुराना बिंदुखत्ता मंगलवार देर शाम को अपने दोस्त हिमांशु रावत पुत्र तारा रावत निवासी बिंदुखत्ता और दो अन्य दोस्तों के साथ बाइक (यूके 06 बीजे 9221) से हल्द्वानी से अपने घर लाैट रहा था। दो अन्य दोस्त दूसरी बाइक पर सवार थे। हल्दूचौड़ स्थित सोयाबीन फैक्टरी के पास अचानक सड़क पर बैठे सांड़ से लवी की बाइक टकरा गई। हादसे में दोनों युवक छिटककर सड़क पर आ गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। दोस्तों और आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची 108 सेवा एंबुलेंस से दोनों को सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया जहां लवी नेगी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया जबकि घायल हिमांशु का इलाज किया जा रहा है। सूचना पर मृतक और घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए थे।

ये पढ़ें- Crime News: नैनीताल जिले में 24 घंटे में तीन वारदातों से दहशत, घर के बाहर बच्ची के अपहरण की कोशिश; जानें मामले
विज्ञापन


इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेते हुए घायल हुए सांड़ को सामाजिक कार्यकर्ता पीयूष जोशी, छात्र महासंघ से सचिन फुलारा और अन्य के सहयोग से गोधाम भिजवाया।
विज्ञापन


तीन दोस्तों के साथ एडमिशन लेने गया था लवी
परिजनों ने बताया कि लवी तीन बहनों का इकलौता भाई था। मंगलवार को लवी अपने तीन दोस्तों के साथ दो बाइकों से एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में एडमिशन के लिए गया था। एडमिशन नहीं होने के कारण चारों दोस्त नैनीताल घूमने चले गए। जब देर शाम को सभी दोस्त लौट रहे थे तो सोयाबीन फैक्टरी के पास लवी की बाइक सांड़ से टकरा गई और वह दुनिया से विदा हो गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें