फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: 20 घरों में घुसा गंदा पानी, नगर निगम के अधिकारियों की नहीं सुन रहा ठेकेदार; जानिए वजह

Mon, 10 Jun 2024 07:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

Haldwani: इंदिरा नगर का बड़ा नाला चोक हो गया। इससे गलियों और करीब 20 घरों में भी गंदा पानी घुस गया है। शिकायत के बाद भी निगम के अधिकारी चोक नाला खोलने नहीं आए। उधर, लोगों ने किसी तरह नाला साफ कर पानी की निकासी की।
विज्ञापन
हल्द्वानी के इंदिरा नगर क्षेत्र में नाला चौक होनें के कारण घरों में कैद हुए लोग।    संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी में बारिश आई तो शहर का डूबना तय है। डीएम के आदेश के बाद भी न तो ठेकेदार नालों की सही सफाई कर रहे हैं। न ही नगर निगम के अधिकारी अपने ठेकेदारों से काम करा पा रहे हैं। बिना बारिश के कूड़े के कारण इंदिरा नगर का बड़ा नाला चोक हो गया। इससे गलियों और करीब 20 घरों में भी गंदा पानी घुस गया है। शिकायत के बाद भी निगम के अधिकारी चोक नाला खोलने नहीं आए। उधर, लोगों ने किसी तरह नाला साफ कर पानी की निकासी की।

विज्ञापन


नगर निगम के 15 नालों और देवखड़ी, रकसिया नाले की सफाई का ठेका दिया है। नौ जून बीत गया है। अभी तक नालों की सफाई नहीं हो पाई है। उधर, मौसम विभाग ने 16 जून से प्री-मानसून बारिश शुरू होने की संभावना जताई है। ऐसे में शहर के कई घरों में गंदा पानी भरना तय है। जी हां बिना बारिश के इंदिरा नगर का बड़ा नाला कूड़े के कारण चोक हो गया। इस कारण क्षेत्र में सड़कों पर गंदा पानी भर गया। करीब 20 घरों में गंदा पानी भी भर गया। हालांकि, इससे नुकसान नहीं हुआ। लोगों ने खुद नाला खोलकर किसी तरह गंदे पानी की निकासी कराई। पूर्व सभासद शकील सलमानी ने बताया कि निगम के अधिकारियों से कई बार नाला सफाई की शिकायत की जा चुकी है। इसके बाद भी निगम के अधिकारी नाला साफ नहीं करा रहे हैं।

ये पढ़ें- Haldwani: मजदूरी करने गए एमए के छात्र की लिंटर के नीचे दबकर मौत, इस आवास को तोड़ने गया था छात्र, ऐसे निकाला शव
विज्ञापन


ठेकेदार निगम के अधिकारियों की नहीं सुन रहा
नगर निगम ने जिन ठेकेदारों को नाले सफाई का ठेका दिया हुआ है, वहीं ठेकेदार नगर निगम के अधिकारियों की नहीं सुन रहे हैं। अब सफाई निरीक्षक अमोल असवाल ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र भेजकर इसकी शिकायत की है।नगर निगम ने नालों की सफाई का निरीक्षण करने का काम सफाई निरीक्षक अमोल असवाल को दिया है। अमोल असवाल ने बताया कि उनकी ओर से साफ किए गए नालों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि जो नाले ठेकेदार ने साफ कर दिए हैं। उनकी पुलिया के नीचे से मलबा नहीं हटाया है। कई नालों से सिर्फ कूड़ा हटाया गया है। नाले के नीचे जमीं मिट्टी और सिल्ट को नहीं निकाला गया है। इससे नाले की गहराई कम हो गई है।

उधर, उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र भेजकर शिकायत की है कि ठेकेदार नालों को सही साफ नहीं कर रहे हैं। ठेकेदार की ओर से बहुत कम मजदूर नाले सफाई को लगाए गए हैं। ठेकेदार निगम के अधिकारियों को नहीं बता रहा है कि कहां वह सफाई करा रहा है। कहा कि इतनी धीमी गति में तो मानसून सीजन खत्म होने तक सफाई नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन


उधर सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट ने बताया कि रकसिया, देवखड़ी और 15 नाले साफ करने वाले ठेकेदार को अंतिम चेतावनी दी जा रही है। समय से नाले साफ नहीं होने पर ठेकेदारों का पेमेेंट रोक दिया जाएगा। नाले सफाई के लिए विधायक हृदयेश ने नगर आयुक्त को लिखा पत्र नालों की सफाई को लेकर हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने नगर आयुक्त को पत्र लिखा है। उन्होंने नालों की सफाई अभी तक नहीं होने पर गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने मजदूर बढ़ाकर मानसून से पहले नाले-नालियों को साफ कराने को कहा है। साथ ही इंदिरानगर नाले को तुरंत साफ कराने के लिए भी कहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें