भूप या भविष्य नाटक में प्रस्तुति देतीं कलाकार। संवाद
नैनीताल। डीएसबी परिसर के अंग्रेजी विभाग की ओर से एएन सिंह सभागार में पलायन भूप या भविष्य नाटक का मंचन किया गया। छात्रों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बुधवार को छात्र-छात्राओं की ओर से पहाड़ों से पलायन की व्यथा को दर्शाते हुए नाटक का मंचन किया गया। मुख्य अतिथि रंगकर्मी मिथिलेश पांडे ने कार्यक्रम की सराहना की। निर्देशन डॉ. दीपिका पंत ने किया। इस मौके पर परिसर निदेशक प्रो. नीति बोरा शर्मा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. संजय पंत, प्रो. एलएम जोशी, प्रो. चित्रा पांडे, प्रो. रजनीश पांडे, प्रो. ललित तिवारी आदि मौजूद रहे।