फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवाली अल्मोड़ा एनएच में मलबा गिरने से यातायात ठप

Mon, 14 Mar 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/ गरमपानी
विज्ञापन
जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। रविवार की देर शाम हुई बरसात के चलते भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में गरमपानी और कैंची के पास पहाड़ी में हुए भूस्खलन के बाद मलबा आ गया। जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग में वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। सड़क बंद होने के कारण एनएच में दोनों ओर वाहनों की कतार लगी रही। 

रविवार की शाम हुई बारिश के चलते कैंची के पास पहाड़ी से पत्थर गिरे। जिससे यातायात बाधित हुआ। कैंची के पास वाहनों की आवाजाही शुरू होने से पहले ही गरमपानी से करीब आधा किमी पहले पहाड़ी से मलबा आ गिरा। जिससे एनएच में वाहनों की आवाजाही बंद हो गई और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर तहसीलदार नितेश डागर और खैरना पुलिस मौके पर पहुंची। तहसीलदार ने बताया कि जेसीबी की मदद से सड़क में गिरे मलबे को हटाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही एनएच में यातायात सुचारु करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें