भीमताल के हर्षल सती शनिवार को भारतीय वायुसेना में फ्लांइग ऑफिसर बनने के बाद अपने माता-पिता के साथ
- फोटो : BHIMTAL
भीमताल (नैनीताल)। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के पूर्व छात्र और भीमताल निवासी हर्षल सती ने भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर क्षेत्र का नाम पूरे देश में रोशन किया है। शनिवार को हैदराबाद में पास आउट परेड के बाद हर्षल सती को भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर नियुक्त किया गया। हर्षल सती की उपलब्धि पर उनके परिजनों और शहरवासियों ने खुशी जताई है। हर्षल के मामा प्रदीप पाठक ने बताया कि वह बचपन से ही होनहार था। 2015 में हर्षल का चयन एनडीए में हुआ था। प्रदीप ने बताया कि हर्षल की पहली पोस्टिंग कर्नाटक में होगी। पास आउट परेड के दौरान हर्षल के पिता बीसी सती और मां गीता सती भी मौजूद थे। हर्षल के पिता होटल मैनेजर हैं।