संवाद न्यूज एजेंसी, भवाली (नैनीताल)। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा ने पर्यावरण मित्रों को सैनिटाइजर के लिए दो नई मशीन दी। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि मंगलवार को पर्यावरण मित्रों को दो नई छिड़काव मशीन दे दी गई है। कोरोना वायरस को रोकने के लिए लगातार दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। वर्मा ने शहरवासियों से बेवजह घर से बाहर न जाने की अपील की है। साथ ही पर्यावरण मित्रों को सहयोग देने को कहा है। फोटो कैप्सन- 01बीटीएल04-05पी