हल्द्वानी। भवाली डिपो के चालक ने यूपी नजीबाबाद के ट्रैफिक सिपाही पर शराब पीकर पीटने का आरोप लगाया है। चालक ने नजीबाबाद पुलिस को तहरीर देने के साथ ही भवाली डिपो प्रबंधन को भी पत्र सौंपा है।
भवाली डिपो के चालक प्रेम सिंह निवासी बिंदुखत्ता लालकुआं ने बताया कि वह भवाली डिपो में विशेष श्रेणी का चालक है। वह सोमवार को भवाली से देहरादून की सवारी लेकर गया था। नजीबाबाद के पास जब उसने बस से सवारी उतारी तो एक ट्रैफिक सिपाही उसके साथ अभद्रता करने लगा। आरोप लगाया कि शराब के नशे में सिपाही ने उसे डंडे से भी पीटा। चालक ने हल्द्वानी पहुंचने पर डंडे से पिटाई के निशान भी दिखाए। उधर नजीबाबाद में पुलिस को भी तहरीर सौंपी है। साथ ही भवाली डिपो के अधिकारियों को शिकायती पत्र भी दिया है।