फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बिंदुखता के भास्कर बने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। बिंदुखत्ता के होनहार युवा भास्कर जोशी का चयन भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण एएआई में एग्जीक्यूटिव इंजीनियरिंग इलेक्ट्रिकल के पद पर हुआ है। इंदिरानगर सेकंड बिंदुखत्ता निवासी भास्कर जोशी वर्तमान में आईआईटी रुड़की में सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी विषय से एमटेक की पढ़ाई कर रहे हैं। भास्कर वरिष्ठ पत्रकार दीप चंद्र जोशी के छोटे भाई हैं। भास्कर जोशी की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सांसद अजय भट्ट, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व मंत्री हरीश दुर्गापाल, गोविंद सिंह बिष्ट सहित तमाम लोगों ने भास्कर के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें