हल्दूचौड़ (नैनीताल)। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी कैंपस बेरीपडाव में ब्रेन वेव 3 अंतर-स्कूल क्विज प्रतियोगिता के बौद्धिक प्रतिस्पर्धा में कुमाऊं क्षेत्र के 140 से अधिक स्कूलों के 2400 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में भारतीयम इंटरनेशनल स्कूल रुद्रपुर ने प्रथम, गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल हल्द्वानी ने द्वितीय, एसएमएस दत्ता मेमोरियल नोसगे पब्लिक स्कूल खटीमा तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी को मिला। क्विज मास्टर की भूमिका एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अभिनव चंदेल और असिस्टेंट प्रोफेसर संदीप अभिषेक ने निभाई। विशिष्ट अतिथि कैनरा बैंक के एजीएम संतोष पांडे थे। इस दौरान निदेशक डॉ. एमसी लोहनी आदि मौजूद थे। संवाद