भीमताल (नैनीताल)। ग्राम पंचायत जंगलियागांव के तोक माल गांव स्थित भूमिया मंदिर में हर साल की तरह ग्रामीणों ने नए अनाज का भोग लगाकर पूजा अर्चना की। महिलाओं ने भजन-कीर्तन किए। पुजारी कुंवर सिंह बिष्ट ने बताया कि यह परंपरा सदियों से चले आ रही है। उन्होंने कहा कि नए अनाज का भोग लगाकर भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान प्रधान राधा कुल्याल, त्रिलोक सिंह कुल्याल, लक्की कुल्याल, उमेश पडियार, गोधन सिंह, हरेंद्र सिंह, आन सिंह आदि मौजूद रहे।