फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: वॉलीबॉल में बेतालघाट ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। मिनी स्टेडियम बेतालघाट में विधानसभा स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन वॉलीबॉल और पारंपरिक खेल पिट्टू की प्रतियोगिताएं हुई। अंडर-19 आयु वॉलीबॉल बालक वर्ग में जीआईसी बेतालघाट, बालिका वर्ग में राजीव अभिनव विद्यालय विजयी रहे। अंडर-19 बालक पिट्टू में घंघरेटी और अंडर-14 में बेतालघाट विजेता रहा। अंडर-14 वॉलीबॉल में मिनी स्टेडियम बेतालघाट की टीम विजेता रही। नोडल अधिकारी इमरान खान ने बताया कि 1 जनवरी को बैडमिंटन और फुटबॉल अंडर-14 और अंडर-19 के ट्रायल होंगे। इस दौरान क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी केडी सिंह, महेंद्र कुमार पाल, गिरीश देवराड़ी, विवेक कुमार, मुकुल भट्ट, रविंद्र धामी, बबीता जोशी, तारा पनेरू अमित पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें