फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: लोक कलाकारों की प्रस्तुति से झूमेगा बेतालघाट

Thu, 08 Jun 2023 02:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
बेतालघाट महोत्सव को लेकर तैयारियां करते समिति के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
बेतालघाट (नैनीताल)। बेतालघाट में शुक्रवार से 11 जून तक होने जा रहे बेतालघाट महोत्सव को लेकर समिति की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तीन दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कर सकते हैं। महोत्सव में अमर उजाला मीडिया पार्टनर है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी महोत्सव में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को कार्यसमिति ने स्टेडियम का निरीक्षण कर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर चर्चा की। बैठक में प्रत्येक सदस्य को जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही समिति के सदस्यों को पहचान पत्र वितरित किए गए। महोत्सव में लोक कलाकारों की ओर से रंंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ कुमाऊंनी और गढ़वाली गीतों पर प्रस्तुति दी जाएगी।
विज्ञापन

वहीं मेले में लगी दुकानों से ग्रामीणों की ओर से घरों का सामान खरीदा जा रहा है। साथ ही बच्चे झूले का लुत्फ उठाने के साथ ऊंट की सवारी कर रहे हैं।
इस दौरान संयोजक सुरेंद्र सिंह हालसी, शंकर जोशी, तारा भंडारी, हरीश पांडे, चंपा जलाल, विमला उप्रेती, भगवती बोहरा, माया बोहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें