फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: लोक कलाकारों के नाम रहेगा बेतालघाट महोत्सव

Sun, 04 Jun 2023 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
बेतालघाट मेले में लगे झूले। संवाद
विज्ञापन
बेतालघाट (नैनीताल)। बेतालघाट महोत्सव में लोक संस्कृति की अद्भुत छटा बिखरेगी। तीन दिवसीय महोत्सव का आगाज नौ जून को होगा। इसमें सीएम पुष्कर सिंह धामी के आने की भी उम्मीद है। अमर उजाला कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर है।
विज्ञापन


महोत्सव के लिए झूले और दुकानें सज गई हैं। शनिवार को ग्राम प्रधान भावना पडियार और जिला पंचायत सदस्य मंजू आर्य ने दुकानों का शुभारंभ किया। स्थानीय लोगों ने मेले में लगी दुकानों से खरीदारी की तो बच्चों ने झूले का लुत्फ उठाया। बच्चों को ऊंट की सवारी भी खूब भा रही है। आयोजन समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र तिवारी, उपाध्यक्ष शंकर जोशी ने बताया कि मेले में नौ जून से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसमें उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक कलाकार और गायकों की ओर से प्रस्तुति दी जाएगी। महोत्सव में अमर उजाला मीडिया पार्टनर की भूमिका निभाएगा। विधायक सरिता आर्य ने बताया कि महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आमंत्रित किया गया है। उम्मीद है कि सीएम महोत्सव में शिरकत करेंगे। इस दौरान तारा भंडारी, नंदकिशोर, हरीश पांडे, चंपा जलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें