बेतालघाट (नैनीताल)। मिनी स्टेडियम में बेतालघाट विकास समिति की ओर से आयोजित बेतालघाट महोत्सव रविवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। गांव की महिलाओं ने कुमाऊंनी वेशभूषा में झोड़े गाए। महोत्सव में नकुवाबूबू की पूजा अर्चना की गई। लोक गायक चंद्र प्रकाश, चंद्रकला देउपा के गीतों में ग्रामीण थिरकने को मजबूर हो गए। महोत्सव में कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान संरक्षक राहुल अरोरा, डॉ. दीप रिखाड़ी, शंकर जोशी, तारा भंडारी, गुड्डू वर्मा, प्रकाश पडियार, दलीप नेगी, हेमंत बोहरा, अमन, नवीन पांडे आदि मौजूद रहे। संवाद