फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बेतालघाट और गरमपानी सीएचसी को मिला पुरस्कार

Fri, 05 Jan 2024 01:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
देहरादून में बेतालघाट और गरमपानी सीएचसी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। कायाकल्प योजना वर्ष 2022-23 के तहत प्रदेश में स्थान बनाने पर बेतालघाट और गरमपानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारियों को स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने देहरादून में पुरस्कृत किया। राज्य स्तरीय सर्वोत्तम पर्यावरण अनुकूल स्तर पर सीएचसी बेतालघाट को प्रथम स्थान के साथ 6 लाख रुपये का पुरस्कार और राज्य स्तर पर उपविजेता और उप जिला अस्पताल श्रेणी में गरमपानी सीएचसी को कायाकल्प में 10 लाख रुपये पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जिला स्तर पर सर्वश्रेष्ठ पीएचसी ओखलकांडा को दो लाख और जिला स्तरीय सर्वश्रेष्ठ एचडब्ल्यूसी-खुसलापुर बक्शा और बैलपड़ाव को एक-एक लाख रुपये का पुरस्कार मिला। वहीं एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन का प्रमाण पत्र बीडी पांडे नैनीताल को मिला। इस दौरान डॉ. सतीश पंत, डॉ. योगेश कुमार, सूरज मेहता, गिरीश पांडे, जितेंद्र जोशी आदि रहे।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें