फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: तल्लीताल बाजार मेें एक करोड़ से होंगे सौंदर्यीकरण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। तल्लीताल बाजार में एक करोड़ से सौंदर्यीकरण कार्य किए जाएंगे। लोनिवि ने इसका स्टीमेट तैयार कर जिला प्रशासन को भेज दिया है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से नगर के विभिन्न चौराहों के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के क्रम में डांठ से तल्लीतार बाजार क्रांति चौक तक का सौंदर्यीकरण किया जा चुका है। क्रांति चौक मुख्य बाजार होते हुए नैनीताल बैंक तक का बाजार खस्ताहाल है। दशकों पूर्व यहां लगी टाइल्स उखड़ चुकी हैं। इससे दुर्घटना का खतरा रहता है और लोगों को पैदल चलने में भी दिक्कत होती है। बीते दिनों अमर उजाला ने भी यह मुद्दा उठाया था। लोनिवि के अधिशासी अभियंता रत्नेश सक्सेना ने बताया कि विभाग की ओर से तल्लीताल बाजार के लिए एक करोड़ का स्टीमेट बनाकर आगे भेजा जा चुका है। धनराशि जारी होने पर सुधारीकरण की पहल की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें