गौलापार (नैनीताल)। पौराणिक और आस्था के केंद्र गौलापार क्षेत्र के चार मंदिरों में जिला योजना के अंतर्गत पर्यटन विभाग के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ रविवार सिद्धपीठ कालीचौड़ मंदिर से हुआ। विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने शुभारंभ किया। इस दौरान बसंत सनवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य जीवन आर्य, बालम सिंह बिष्ट, मंदिर समिति अध्यक्ष पंकज बिष्ट आदि मौजूद थे।