अंतर विद्यालयी बास्केटबॉल प्रतियोगिता को लेकर psn स्कूल में आयोजित प्रैस वार्ता करते स्कूल प्रबं?
हल्द्वानी। पीएसएन स्कूल में 17 और 18 दिसंबर को अंतरविद्यालयी बास्केटबाल प्रतियोगिता होगी। थ्री ऑन थ्री प्रतियोगिता में अंडर-17 व 19 वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इसमें अमर उजाला मीडिया पार्टनर है।
इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला बास्केटबाल संघ नैनीताल के उपसचिव अंकुश रौतेला ने बताया कि थ्री ऑन थ्री बास्केबाल का छोटा स्वरूप है। इसमें 10 मिनट का एक मैच होगा। हल्द्वानी, रामनगर, रुद्रपुर, भीमताल की टीमें प्रतिभाग करेंगी। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक डॉ. अभिषेक मित्तल, प्रधानाचार्य डॉ. मोनिका मित्तल, नीरज जोशी, ऊधमसिंह बास्केटबाल संघ के सचिव सावन महरोत्रा, ललित लोहनी, रेफरी अरुण, मृणालिनी व करन आदि मौजूद रहे। संवाद