रामनगर। पैठपड़ाव स्थित प्रगतिशील सांस्कृतिक मंच में इस साल बसंत उत्सव का आयोजन संस्कार भारती 22 से 24 जनवरी तक करेगी। इकाई के अध्यक्ष भूपेंद्र खाती ने बताया कि 22 जनवरी को ऐपण प्रतियोगिता, शंख बजाओ प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम और झांकी, 23 जनवरी को सुबह 11 बजे बजे से विद्यालय स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता और 24 जनवरी को दोपहर एक बजे रंगारंग कार्यक्रम, पुरस्कार वितरण और स्टार नाइट होगी।