फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: दोस्तों ने बार में पी जमकर शराब, बिल देख पुलिस बनकर झाड़ने लगे रौब, फिर जब खुली पोल तो ऐसे उतरा नशा

Fri, 02 Jun 2023 01:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल (हल्द्वानी)

सार

काठगोदाम के रहने वाले दो युवक बार में बैठकर शराब पी रहे थे, लेकिन जब बिल देने की बारी आई तो बार संचालक से ही भिड़ने लगे। दोनों ने खुद को पुलिस वाला बताया। जब पोल खुली तो सारा नशा उतर गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बार में बैठकर दो दोस्तों ने जमकर शराब पी और जब बिल आया तो नकली पुलिस बनकर रौब झाड़ने लगे। सूचना पर वहां असली पुलिस पहुंची तो उनकी पोल खुल गई। टीपीनगर क्षेत्र स्थित बार में दो दोस्त बृहस्पतिवार को शराब पी रहे थे। जब बिल आया तो उन्होंने खुद को पुलिस वाला बताते हुए बिल देने से मना कर दिया।

विज्ञापन


इस पर बार संचालक से उनकी कहासुनी हो गई। इस बीच सूचना पर टीपी नगर चौकी पुलिस पहुंच गयी। तब जाकर दोनों ने सच्चाई उगली। पुलिस उन्हें अपने साथ चौकी ले आयी। पुलिस के अनुसार दोनों युवक काठगोदाम के रहने वाले हैं। अभी इस मामले में तहरीर नहीं मिली है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather News: कल से राजधानी में चढ़ेगा गर्मी का पारा, जानें 20 जून तक कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में घुसकर पीटा
जीतपुर निवासी बाबू लाल ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि 30 मई को उसके घर के सामने कुछ बाइक सवार तेज गति से आ रहे थे। उन्हें टोकने पर वे वहां से चले गए और रात को अपने साथियों के साथ आकर लाठी-डंडों से पीटा जिससे वह व उसके परिवार के लोग चोटिल हो गए। तहरीर पर पुलिस ने सकीरा, सुमित, अभिषेक आदि पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें