फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक से तीन दिन बाद हटी रोक

Wed, 30 Sep 2026 02:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बीते तीन दिनों से जारी खराब मौसम और बर्फबारी के चलते रोकी गई ग्लेशियर यात्रा मंगलवार को पुनः बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन

मौसम के मिजाज में सुधार आते ही वन विभाग और स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा मानकों की समीक्षा के बाद पिंडारी ग्लेशियर मार्ग पर आवाजाही की अनुमति दे दी है। यात्रा शुरू होते ही खाती गांव से 10 सदस्यीय पर्यटकों का पहला दल पिंडारी ग्लेशियर के लिए रवाना हो गया है। कपकोट के उच्च शिखरों पर मौसम के बिगड़ने और सुरक्षा खतरों को देखते हुए एहतियातन पिंडारी, सुंदरढूंगा और कफनी ग्लेशियर की ओर जाने वाले ट्रैकिंग रूटों पर अग्रिम आदेशों तक अस्थाई रोक लगा दी गई थी। तीन दिनों तक मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे ट्रैकर्स और गाइडों ने यात्रा शुरू होने पर राहत की सांस ली है। मंगलवार को धूप खिलने और मार्ग सुरक्षित पाए जाने के बाद पर्यटकों को आगे जाने की हरी झंडी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें