हल्द्वानी। बजरंग दल ने रविवार को शौर्य दिवस पर बाइक रैली निकाली। रैली लक्ष्मी शिशु मंदिर से शुरू होकर सिंधी चौराहे होते हुए तिकोनिया से वापस लक्ष्मी शिशु मंदिर में समाप्त हुई। इस दौरान 300 से अधिक बाइकों समेत अन्य वाहनों में 700 लोग शामिल हुए। बजरंग दल के संयोजक अंकित पाल ने बताया कि यात्रा को निकालने का उद्देश्य हिंदू एकता को दर्शाना था। वहां योगेश चंद्र, विजय फर्त्याल, सूरज, दीपक मेहरा आदि मौजूद रहे।