फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पनियाली नाले पर बैली ब्रिज का निर्माण 28 तक होने की उम्मीद

Wed, 24 Jul 2024 04:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
मोहान में इस तरह बनाया जा रहा ​बैली ब्रिज। संवाद 
विज्ञापन
रामनगर। रानीखेत मार्ग पर मोहान के पास पनियाली नाले पर बैली ब्रिज का कार्य करीब 90 फीसदी पूरा कर लिया गया है। लोनिवि की ओर से 28 जुलाई तक ब्रिज का शेष कार्य पूरा कर लेने का दावा किया गया है। फिर टेस्टिंग के बाद बैली ब्रिज को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

लोनिवि रानीखेत के अधिशासी अभियंता ओमकार पांडेय ने बताया कि बैली ब्रिज का बेस तैयार होने के बाद उसमें बिछाई जाने वाली कंक्रीट को सूखने के लिए समय दिया जाएगा। इस दौरान लोग पैदल आ-जा सकेंगे लेकिन टेस्टिंग के बाद ही बैली ब्रिज को यातायात के लिए खोला जाएगा। फिलहाल ब्रिज बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें