नैनीताल। द्वितीय अपर एवं सत्र न्यायाधीश/प्रभारी विशेष न्यायाधीश विजय लक्ष्मी विहान की ओर से एनडीपीएस एक्ट के तहत नशीले इंजेक्शन के साथ पकड़े गए इंदिरानगर बनभूलपुरा निवासी मो. सलीम उर्फ बिट्टू की जमानत अर्जी खारिज कर दी गई। 10 अगस्त को एसआई संजीत कुमार राठौर ने बनभूलपुरा में गश्त के दौरान नशे के इंजेक्शन के इंजेक्शन के साथ सलीम को पकड़ा था। अभियोजन की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी सुशील कुमार शर्मा ने जमानत का विरोध किया। संवाद
रिजॉर्ट स्वामी पर फायरिंग के मामले में दो आरोपियों की जमानत खारिज
नैनीताल। द्वितीय अपर एवं सत्र न्यायाधीश प्रभारी सत्र न्यायाधीश नैनीताल विजय लक्ष्मी विहान की अदालत ने घटगड़ में एक रिजॉर्ट स्वामी पर फायरिंग करने के मामले में प्रवीण कुमार और श्रवण कुमार निवासी गढ़ी थाना रोहतक, हरियाणा की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। जिला शासकीय अधिवक्ता सुशील कुमार शर्मा ने कहा कि आदित्य कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 30 दिसंबर की रात उसके भाई अरविंद कुमार अपने साथी धर्म प्रकाश के साथ कालाढूंगी से आ रहे थे। रास्ते में कारसवार प्रवीण और श्रवण ने डंडों से हमला कर भाई पर गोली चला दी थी। संवाद
स्मैक तस्करी के आरोपी की जमानत खारिज
नैनीताल। द्वितीय अपर एवं सत्र न्यायाधीश व प्रभारी विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट नैनीताल विजय लक्ष्मी विहान की अदालत ने स्मैक तस्करी के आरोपी हरप्रीत सिंह निवासी पीलीभीत यूपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी। अभियोजन पक्ष के अनुसार नानकमत्ता में चेकिंग के दौरान पुलिस ने हरप्रीत सिंह को 32.2 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी ने पुलिस को बताया था कि वह बेरोजगार है, और स्मैक बेचकर घर चलाता है।