फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुगुणा की बढ़ाई गई सुरक्षा, एसआईटी करेगी मामले की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या की साजिश मामले की जांच अब एसआईटी को सौंप दी गई है। वहीं डीआईजी ने मंत्री की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को डीआईजी कैंप कार्यालय में डीआईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने ऊधमसिंह नगर एसएसपी और एसपी सिटी समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान डीआईजी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि बहुगुणा को वाई श्रेणी की सुरक्षा पहले से ही मिली हुई थी। अब उनके घर पर सुरक्षा गार्ड बढ़ाने के साथ-साथ उनके भ्रमण स्थल पर भी सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। कैबिनेट मंत्री से मिलने के लिए आने-जाने वालों के पास आईकार्ड होना जरूरी कर दिया है। डीआईजी ने मामले में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें