हल्द्वानी। हावड़ा से चलकर काठगोदाम तक आने वाली बाघ एक्सप्रेस का देरी से पहुंचने का क्रम जारी है। शुक्रवार को भी ट्रेन अपने निर्धारित समय से तीन घंटा 26 मिनट की देरी से रेलवे स्टेशन पहुंची। सुबह 9:30 बजे पहुंचने वाली गाड़ी दोपहर 12:56 बजे आई। इससे लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार बिहार में रेलवे लाइन पर सिग्नल कार्य के चलते ट्रेनों का रूट बदला गया है जिस कारण यहां से संचालित रेलगाड़ियां लेट हो रही हैं।