फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सीडीओ के आदेश के बाद भी नहीं खुला बैडमिंटन कोर्ट

Tue, 29 Apr 2025 02:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। खेल विभाग के अधिकारियों पर सीडीओ के आदेशों का भी कोई असर नहीं पड़ रहा है। एक महीने पहले सीडीओ अशोक कुमार पांडे ने अमर उजाला में प्रकाशित खबर '''''''' सहूलियत मिली नहीं, बिल्डिंग से गिर रहा प्लास्टर '''''''' खबर का संज्ञान लेते हुए भीमताल विकास भवन में बनाए गए बैडमिंटन कोर्ट का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के बाद उन्होंने बैडमिंटन कोर्ट नहीं खुलने पर नाराजगी जाहिर करते 15 दिन में कोर्ट खिलाड़ियों के लिए खोलने के निर्देश दिए थे। बिल्डिंग का गिरता प्लास्टर तो सही करा दिया है, लेकिन अभी तक बैडमिंटन कोर्ट का ताला खिलाड़ियों के नहीं खुल पाया है। सीडीओ अशोक कुमार पांडे ने बताया कि अधिकारियों से वार्ता कर जल्द बैडमिंटन कोर्ट खुलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें