हल्द्वानी। नैनीताल जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से मिनी स्टेडियम में शुक्रवार से तीन दिनी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें अंडर-11 से लेकर ओपन वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। यह जानकारी देते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष रितेश बिष्ट व सचिव नरेंद्र भूटियानी ने बताया कि प्रतियोगिता में 250 से अधिक खिलाड़ियों के पहुंचने की उम्मीद है। संवाद